जबलपुर। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के रामपुर स्थित कार्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ध्वजारोहण कार्यक्रम यूके पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। ध्वजारोहण फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे ने किया ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ने फेडरेशन से ज्यादा से ज्यादा कमचारियों को जोड़कर सुदृढ़ और बेहतर ढंग से क्रियाशील करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने देश की स्वतंत्रता में अपनी आहूती देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियो को याद कर उनके चरणों में नमन किया। श्री पाठक ने फेडरेशन की स्थापना से शिखर तक पहुंचाने वाले महान आदर्श संस्थापक महामंत्री स्वर्गीय डीपी पाठक व उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले फेडरेशन के हर सम्माननीय जनों को नमन किया।
फेडरेशन एक राज्य स्तरीय संगठन है, आज पूरे प्रदेश में हर फेडरेशन के कार्यालय में फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया है। यह फेडरेशन के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर संकल्प लिया कि फेडरेशन को और अधिक मजबूत कर पूर्व की भांति क्रियाशील करने सभी मिलकर हरसंभव प्रयासए कार्य करें एवं अपना सहयोग दे।
राकेश डीपी पाठक ने सरकार द्वारा बिजली कंपनियों में नयी भर्ती की स्वीकृति व कैशलेस बीमा प्रारंभ कराने और 20 वर्षों के बाद फ्रिंज बेनीफिट स्वीकृत करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों बाद बिजली कंपनियों में भर्ती हो रही है। अत: 15 वर्षों से बिजली कंपनियों में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।
15 वर्षों से कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर सुधीर मिश्रा, विजय डोंगरे, दीपक मेमने, रणजीत सेन, राजेश मुंडे, संतोष कुमार, शिवकुमार विश्वकर्मा, सुरेश कुमार दुबे, सचिन दुबे, एसके तिवारी, राजेश मिश्रा, शंकर लाल सिंगोरे मार्कंडेय विश्वकर्मा, प्रवीन अंशोरिया, दीपक कश्यप, सचिन दुबे, अर्जुन लोधी, संजय वर्मा, दिलीप यादव, अतुल विश्वकर्मा, योगेश पटेल, दीपक पवार, रमेश कुशवाहा, मोहित पटेल सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के साथी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उमाशंकर दुबे ने और आभार प्रदर्शन श्री सुधीर मिश्रा ने किया।











