Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसोने व चांदी में भारी गिरावट , जानिए आज का भाव

सोने व चांदी में भारी गिरावट , जानिए आज का भाव

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट पेश करने जा रही हैं। उससे पहले आज सोने और चांदी की कीमत में काफी गिरावट दिख रही है।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत में बाजार खुलते ही 13,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है जबकि चांदी 26,000 रुपये से अधिक सस्ती हुई है। रविवार होने के बावजूद आज एमसीएक्स पर ट्रेडिंग हो रही है। बजट के कारण ऐसा हुआ है। दो अप्रैल को डिलीवरी वाला सोना शुरुआती कारोबार में 13,000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

सुबह 9.30 बजे यह 13,342 रुपये यानी 8.76 फीसदी की गिरावट के साथ 1,39,003 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

पिछले सत्र में यह 1,52,345 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,51,610 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,38,634 रुपये तक लो और 1,51,610 रुपये तक हाई गया। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 26,273 रुपये यानी करीब 9 फीसदी गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये पर ट्रेड कर रही है। पिछले सत्र में यह 2,91,925 रुपये पर बंद हुई थी और आज 2,84,826 रुपये पर खुली।

इससे पहले शुक्रवार को भी सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई थी। यह दोनों धातुओं की कीमत में एक दिन में आई सबसे बड़ी ऐतिहासिक गिरावट थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत हाल में 5,608.35 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 121.755 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

लेकिन शुक्रवार को कारोबार के दौरान सोने की कीमत 4,713.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 75 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई थी।

Related Articles

Latest News