जबलपुर। एमपी के जबलपुर मे पाटन स्थित चौधरी मोहल्ला चौधरी मोहल्ला में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक.दूसरे पर लाठी.डंडों से हमला कर दियाए जिससे लोग लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को पूछताछ में 20 वर्षीय ममता खंगार ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का रहने वाला दीपेश राठौर शराब के नशे में उनके घर के सामने हंगामा कर रहा था। इस बात को लेकर ममता के भाई विकास का दीपेश से विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दीपेश राठौर, राजू राठौर व अभिषेक राठौर ने मिलकर ममता के पिता भूरे लाल खंगार को जातिगत रूप से अपमानित किया और गाली-गलौज की।
जब पिता ने मना किया तो दीपेश राठौर ने डंडे से हमला कर भूरे लाल खंगार के सिर और कंधे पर गंभीर चोट पहुँचाई। बीच-बचाव करने आई माँ सुनीता बाई के साथ भी राजू राठौर और अभिषेक राठौर ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से राजू राठौर ने जवाबी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो दिन पहले भूरे लाल खंगार का विवाद उनके बेटे दीपेश राठौर से हुआ था।
इसी बात को लेकर भूरे लाल खंगार और उनके लड़के विकास ने रास्ता रोककर विवाद किया और लाठी से हमला कर दीपेश राठौर के सिर पर चोट पहुँचाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन कर रही है।










