Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेश300 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 8 श्रद्धालु घायल, 2 की...

300 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 8 श्रद्धालु घायल, 2 की हालत अत्यंत गंभीर

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित गोरखघाट पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब चालक ट्राली में 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा था।

जिसमें 8 लोग घायल हुए है, जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दो की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली का चालक मुलताई से श्रद्धालुओं को लेकर छिंदवाड़ा के लिए निकला। जब वह गोरखघाट पुलिया आगे बढ़ रहा था।

इस दौरान ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। ट्रैक्टर-ट्राली गिरते हुए सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

हादसे को देख राह चलते लोग भी रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जुन्नारदेव अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Latest News