Homeमध्य प्रदेशखेत में जले भूसे के बीच पड़ी लाश को नोंच रहे थे...

खेत में जले भूसे के बीच पड़ी लाश को नोंच रहे थे कुत्ते, हत्या कर फेंका, पुलिस ने बरामद किया कंकाल

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित पौनिया गांव में आज एक खेत में जल चुके भूसे के बीच पड़ी लाश को कुत्ते नोंच रहे थे। जिसे देख गांव के लोग स्तब्ध रह गए।

खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया, देखा तो वह कंकाल के रुप में तब्दील हो चुकी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेखचंद राहंगडाले के खेत में आज सुबह परिवार के लोगों ने देखा कि भूसा ढेर में कुत्ते किसी चीज को नोंच रहे हैं। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

वहां एक जली हुई लाश को पड़ी थी जो कंकाल के रुप में तब्दील हो चुकी थी। जली हुई लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ्रकंकाल को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि किसी ने युवक की हत्या कर भूसा जलाकर लाश फेंक दी है।

यह सबकुछ सबूत मिटाने के लिए किया गया है। मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे है। वहीं पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है

Related Articles

Latest News