Sunday, July 26, 2026
Homeबॉलीवुडइम्तियाज अली और एकता कपूर एक बार फिर साथ आ रहे नजर

इम्तियाज अली और एकता कपूर एक बार फिर साथ आ रहे नजर

इम्तियाज अली और एकता कपूर एक बार फिर साथ आ रहे हैं और इस खबर ने सबका ध्यान खींच लिया है। ‘लैला मजनू’ जैसी कल्ट फिल्म के बाद ये दोनों दिग्गज फिर से अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने को तैयार हैं। वेलेंटाइन डे पर दोनों ने फैंस के लिए बड़ी घोषणा की है।

उन्होंने आगामी फिल्म ‘हीर रांझा’ का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म की एक खास झलक भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।’हीर रांझा’ असल में ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदा में जोड़ेगी।

फिल्म ‘हीर रांझा’ का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता इम्तियाज अली के छोटे भाई साजिद अली करेंगे। एकता ने फिल्म की पहली झलक अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

उन्होंने लिखा, ‘कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं। लैला-मजनू से लेकर हीर-रांझा तक, प्यार की यह विरासत आज भी जारी है।’

पुरानी क्लासिक लव स्टोरी होने के बावजूद, ‘हीर रांझा’ को आज के दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा।

यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए प्यार के मायने फिर से लिखेगी और एक ऐसी जादुई दुनिया बनाएगी जिसमें दर्शक पूरी तरह खो जाएंगे। जैसे ही फिल्म के नाम का खुलासा हुआ, ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

‘हीर रांझा’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इस फिल्म का डायरेक्शन साजिद अली करेंगे। इस अनाउंसमेंट पर बात करते हुए एकता कपूर ने कहा, ‘इम्तियाज़ और साजिद के पास प्यार को पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ दिखाने का एक खास हुनर है।

लैला मजनू को भले ही अपना मुकाम बनाने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन आज वह एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है! हीर रांझा एक ऐसी लव स्टोरी है जो वक्त और जज्बातों की सीमाओं को पार करने का दम रखती है। हमें उम्मीद है कि अपनी कहानी कहने के अंदाज से हम भारत और पूरी दुनिया के दर्शकों के दिलों को छू पाएंगे

Related Articles

Latest News