कटनी। एमपी के कटनी स्थित अटारिया-बिजौरी बड़वारा क्षेत्र में आज सुबह कक्षा छठवीं की वार्षिक परीक्षा देने स्कूल जा रहा छात्र कमलेश कोल रास्ते में अचानक दौरे पडऩे से सड़क पर गिर पड़ा।
छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियेां के अनुसार अटारिया गांव बड़वारा निवासी कमलेश पिता लवकुश कोल उम्र13 वर्ष आज सुबह अपनी वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकला था।
जब वह बिजौरी गांव की ओर बढ़ रहा था कि इस दौरान अचानक तेज दौरे पड़े और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने बालक को तड़पते देख तुरंत उसके पिता को सूचित किया।
पिता कमलेश कोल ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो लवकुश के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे आनन.फानन में बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचेए लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि लवकुश को बचपन से ही मिर्गी के दौरे आने की समस्या थी। जिसके लिए उसका नियमित उपचार भी चल रहा था।











