Homeबॉलीवुडममता कुलकर्णी आई सुर्खियों में, 25 साल बाद लौटीं ग्लैमर की...

ममता कुलकर्णी आई सुर्खियों में, 25 साल बाद लौटीं ग्लैमर की दुनिया में

ममता कुलकर्णी  की ग्लैमर की दुनिया में वापसी देखकर जहां कई लोग खुश हुए है ,वहीं कुछ लोग तरह -तरह के सवालों का पिटारा लेकर घूम रहें हैं । और कुछ लोग नाखुश नजर आए । लाफ्टर शेफ्स शो में आकर उन्होंने अपना जलवा बिखेरा ।

हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो में गेस्ट के रूप में नजर आईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने 25 सालों के लंबे गैप के बाद टीवी पर वापसी की।

ममता कुलकर्णी ‘लाफ्टर शेफ्स’ पर नजर आनेवाली हैं। इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ममला ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कृष्णा अभिषेक के माथे पर टीका लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद अभिषेक मुट्ठी भरकर गुलाल अपने माथे पर लगा लेते हैं। इसी के साथ बैकग्राउंड में ‘मांग मेरी भरो’ गाना बज रहा है और पूरा माहौल हंसी से गूंज उठता है।

ममता को टीवी पर देख लोगों ने किया सवाल

अब ममता के इस वीडियो को देखकर लोगों ने जहां उनकी स्माइल की तारीफ की है, वहीं कई लोगों उनसे सवाल करना शुरू कर दिया है। एक ने कहा, ‘इन्होंने कहा था कि बॉलीवुड और टीवी से कोई रिश्ता नहीं रखेंगी, फिर ये क्या है…साध्वी बन जाना, ये सब क्या था।’

Related Articles

Latest News