दिशा वकानी अक्सर अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली दिशा लंबे समय से शो से दूर हैं। बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी और फिलहाल फैमिली लाइफ में व्यस्त हैं। हालांकि, बीच-बीच में उनके शो में वापसी की खबरें जरूर सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक उनका कमबैक नहीं हो पाया है। फैंस आज भी दयाबेन के दोबारा पर्दे पर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दिशा वकानी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
शो में दया गड़ा के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। उनका मजाकिया अंदाज, बोलने का अनोखा तरीका और मासूमियत दर्शकों को इस कदर पसंद आई कि दयाबेन टीवी के सबसे लोकप्रिय किरदारों में शुमार हो गईं।
दिशा को शो से दूर हुए सात साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है। दर्शक अब भी दयाबेन को याद करते हैं और उनके शो में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से घर-घर में पहचान बनाने से पहले दिशा वकानी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी थीं। –
उन्होंने आमिर खान की ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ और ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन यादगार किरदार निभाए। हालांकि, बड़े पर्दे पर उन्हें वह सफलता और पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। बाद में टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के किरदार ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
बी-ग्रेड फिल्म ‘कमसिन’ में दिशा वकानी दिखाई दी –
दिशा ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में की थी। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली फिल्म कोई बड़ी मेनस्ट्रीम फिल्म नहीं थी, बल्कि बी-ग्रेड फिल्म ‘कमसिन’ थी। इस फिल्म में दिशा वकानी ने कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका एक बोल्ड सीन भी था। अमित सूर्यवंशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शिव रिंदानी और अमित पचौरी भी नजर आए थे।
दया गड़ा टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सबसे यादगार किरदारों में से एक
फिल्मों में उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी और इसके बाद ही दिशा ने टीवी का रुख किया। साल 2008 में वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ीं। शुरुआत में ही दयाबेन के किरदार ने दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बना ली। समय के साथ यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि दया गड़ा टीवी के सबसे यादगार किरदारों में शामिल हो गईं। इसी शो ने दिशा वकानी को जबरदस्त शोहरत दिलाई और वह टीवी की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेसेसे में भी गिनी जाने लगीं।
करीब 9 साल से दिशा इंडस्ट्री से दूर हैं दिशा
दिशा वकानी ने सितंबर 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से ब्रेक लिया था। मैटरनिटी लीव की वजह से उन्होंने शो से ब्रेक लिया था और दूसरी बार मई 2022 में उन्हें बेटा हुआ था। पहले बच्चे के लिए लीव के साथ ही करीब 9 साल से दिशा इंडस्ट्री से दूर हैं और परिवार में बिजी हो गई हैं।











