Xiaomi अपनी नई Xiaomi 17T सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में लग रही है। इसमें आने वाले Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोंस को लेकर लीक में जरुरी जानकारियां सामने आई हैं।
टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, कंपनी साल की दूसरी तिमाही में इस सीरीज को पेश कर सकती है, यह मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया परफॉरमेंस के साथ आ सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 17T , 17T Pro डिटेल्स लीक
बेस मॉडल Xiaomi 17T में 6.59-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए शानदार बैकअप दे सकती है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। जिससे डेली यूज और गेमिंग दोनों में स्मूद अनुभव मिल सकता है।
यदि प्रीमियम मॉडल Xiaomi 17T Pro की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। कैमरा के मामले में यह मॉडल खास हो सकता है, क्योंकि इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है, जिससे लंबी दूरी की फोटोग्राफी और जूम क्वालिटी बेहतर मिल सकती है।
Xiaomi 17T , 17T Pro कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोंस में Leica ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का सेकेंडरी सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के तौर पर ये डिवाइस HyperOS के नए वर्जन पर काम कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 17T को भारत में अगले 2 से 3 महीनों के अंदर लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत करीब 55,000 रुपये के आसपास हो सकती है, जिसमें शुरुआती ऑफर्स भी शामिल हो सकते हैं।
Xiaomi 17T , 17T Pro बैटरी और चार्जिंग
Xiaomi 17T सीरीज खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो लंबी बैटरी लाइफ, पावरफुल परफॉरमेंस और बढ़िया कैमरा स्मार्टफोन चाहते हैं। यह गेमर्स, फोटोग्राफर्स और हेवी यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकती है। इस लाइनअप का मुकाबला OnePlus, iQOO और Samsung के प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से हो सकता है।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें लंबी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और कैमरा में कुछ नया देखने को मिले तो Xiaomi 17T सीरीज का इंतजार किया जा सकता है।










