OnePlus अपनी Ace 6 सीरीज में नया धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कंपनी OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च करने वाली है। अभी तक सीरीज में Ace 6 और Ace 6T आ चुके हैं, लेकिन Ultra वर्जन सबका बाप बनने वाला है
“परफॉर्मेंस में फुल पावर!”
लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। मतलब गेमिंग, स्क्रॉलिंग और वीडियो—सब कुछ एकदम स्मूद और मक्खन जैसा चलेगा। OnePlus Ace 6 Ultra में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यानी स्पीड इतनी तेज कि फोन बोले—“भाई पकड़ के दिखा!”
“Redmi से सीधी टक्कर!”
कहा जा रहा है कि ये फोन सीधे Redmi के अपकमिंग Redmi K90 Ultra को टक्कर देगा। यानी मार्केट में होने वाला है बड़ा गेम
Ace 6T से होगा अपग्रेड!”
Ace 6 Ultra में Ace 6T से ज्यादा तगड़े फीचर्स मिलेंगे। Ace 6T में पहले ही 165Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM जैसी पावरफुल चीजें दी गई हैं—तो सोच लो Ultra कितना खतरनाक होगा
“कैमरा भी देगा झकास फोटो!”
Ace 6T में 50MP Sony IMX906 सेंसर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। साथ में 16MP का फ्रंट कैमरा है। उम्मीद है Ultra वर्जन में इससे भी बेहतर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा
“बैटरी का भी पूरा दम!”
Ace 6T में 8300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिर्फ 23 मिनट में 50% चार्ज—मतलब टाइम की बचत और मजा डबल
“मजबूती में भी नंबर वन!”
फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। साथ ही Rain Touch 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बारिश में भी टच स्मूद काम करता है 🌧️











