बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शुमार OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा सेटअप के साथ आता है।
Low Blue Light and Smart Eye Protection
इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और स्मार्ट आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे यूजर्स की आंखों पर कम असर पड़े।
Wind Chaser Gaming
OnePlus 15T में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें ‘Wind Chaser Gaming’ कर्नेल दिया गया है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और स्मूद हो जाता है।
16-megapixel front camera
कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
ultrasonic fingerprint sensor
फोन में 7,500mAh की बड़ी Glacier बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, NFC, Bluetooth, Wi-Fi, BeiDou और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Regarding the price:
चीन में इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (करीब ₹58,400) रखी गई है। वहीं 16GB + 1TB टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 5,699 (करीब ₹77,800) तक जाती है।











