Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyOnePlus 15T 24 मार्च को होगा धड़ल्ले से लॉन्च ,7500mAh धासू...

OnePlus 15T 24 मार्च को होगा धड़ल्ले से लॉन्च ,7500mAh धासू बैटरी के साथ, शानदार फीचर्स  के साथ

OnePlus ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 15T की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट मिड-फ्लैगशिप फोन लंबे समय से चल रही लीक्स और अफवाहों के बाद अब आधिकारिक तौर पर 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है , जिससे पता चला है कि यह फोन पांच अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

साथ ही, इसमें फ्लैगशिप मॉडल जैसा Tri-Chip सिस्टम भी मिलेगा। चलिए अब इसके फीचर्स और उपलब्धता के बारें में जानें।

 

OnePlus 15T की लॉन्च की तारीख

OnePlus 15T को चीन में 24 मार्च को शाम 7 बजे (बीजिंग समय) यानी भारत में शाम 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक इसे Oppo Shop वेबसाइट के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं, जहां प्री-ऑर्डर करने पर CNY 299 (करीब ₹4,000) के वायरलेस हेडफोन्स मुफ्त मिलेंगे।

 वेरिएंट और कलर ऑप्शन

फोन को तीन कलर ऑप्शन Pure Cocoa, Relaxing Matcha और Healing White Chocolate  में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pure Cocoa और Relaxing Matcha में AG फ्रॉस्टेड ग्लास बैक मिलेगा, जबकि Healing White Chocolate वेरिएंट में नया माइक्रो-आर्क ऑक्सिडेशन फिनिश दिया जाएगा

OnePlus 15T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा, जो फ्लैगशिप OnePlus 15 में भी इस्तेमाल किया गया है।

फोन में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें नेक्स्ट-जनरेशन गेमिंग इंजन दिया जाएगा, जो 165fps तक गेमिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें फ्लैगशिप मॉडल जैसा Tri-Chip सिस्टम भी मिलेगा।

OnePlus 15T कैमरा सैटअप 

कैमरा की बात करें तो इसमें LUMO इमेजिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट होगा। डिवाइस में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी, जिससे यह काफी मजबूत और वाटर-रेसिस्टेंट होगा।

OnePlus 15T बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही, इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान हीट कम करने में मदद करता है।

Related Articles

Latest News