जबलपुर। रेलवे द्वारा समर के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर आरक्षित एवं अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चल रही है।
इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 09061/09062 उधना-जयनगर-उधना समर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जा रही है। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के 22 कोचेस है।
Udhna-Jaynagar-Udhna Unreserved Special Train
गाड़ी संख्या 09061 उधना से जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 05 एवं 12 अप्रैल 2026 प्रत्येक रविवार को उधना स्टेशन से मध्यरात्रि 01:30 बजे प्रस्थान कर इटारसी दोपहर 12:50 बजे, जबलपुर 16:40 बजे, कटनी 18:15 बजे, सतना 19:55 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए सोमवार को दोपहर 14:30 बजे जयनगर स्टेशन पहुँचेगी। (02 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09062 जयनगर से उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 06 एवं 13 अप्रैल 2026 प्रत्येक सोमवार को जयनगर स्टेशन से 17:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना 11:40 बजे, कटनी 13:15 बजे, जबलपुर 15:15 बजे, इटारसी 19:00 बजे पहुंचकर और बुधवार 06:15 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी।
(02 सेवाएं)
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, दिलदारनगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।











