इंदौर. एमपी के इंदौर में रविवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी क्वालिस कार ट्रक के पीछे जा घुसी। देवगुराडिय़ा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुए इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
इस घटना में 3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों के परिजन के मुताबिक वे शादी समारोह के बाद लौट रहे थे। आगे चल रहे ट्रक में भूसा भरा था। ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था।
The car was blown to pieces
ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उसने एक गाड़ी को ओवर टेक किया था। इस बीच अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रही कार (क्वालिस-एमपी35-डी-0363) का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और वह पीछे से आयशर ट्रक (एमपी41-जीए-0949) में जा घुसी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक हादसे में इरफान (24) पिता अशफाक, आरिस (20) पिता साजिद और फरहान (19) पिता जावेद मेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरफाद (23) पिता रईस खान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
The injured were sent to the hospital, people blocked the road.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार (क्वालिस) के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम किया। कुछ लोगों ने जिम्मेदार वाहन में आग लगाने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
The matter was resolved after the police’s intervention.
सूचना मिलते ही खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। परिजन के हंगामे के बीच पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति शांत कराई और यातायात बहाल किया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने कहा- परिजन के आरोपों पर ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर जांच की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन के मुताबिक आष्टा से बारात लेकर लौट रहे थे। ट्रक ड्राइवर चापड़ा से तेज रफ्तार से चला रहा था। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उसने एक गाड़ी को ओवरटेक किया और हादसा हो गया।
These 8 people were injured in the accident
आसिफ (38) पिता रफीक, मो. अली (22) पिता मो. साबिर, अयान (17) पिता आबिद, सोनू (19) पिता जावेद, मो. कैफ (22) पिता साजिद अली, रेहान (21) पिता मकसूद अली, अलफेज (18) पिता नासिर खान, फैजान (16) पिता फिरोज.











