Infinix अपने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को और मजबूत करने जा रहा है। खबर है कि कंपनी जल्द ही Infinix Hot 70 लॉन्च कर सकती है। यह फोन Google Play Console पर X6895 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है, जहां इसके कई फीचर्स सामने आए हैं।
Infinix: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
आपको बता दे लीक के मुताबिक Infinix Hot 70 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिलेगा। यह 4G चिपसेट है, जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यानी यह फोन डेली यूज और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस दे सकता है।
Infinix: डिस्प्ले और स्टोरेज
फोन में 720 x 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगी।जिससे यूजर्स को स्मूथ और स्टेबल परफॉर्मेंस मिलेगी। इसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जो बजट यूजर्स के लिए बेसिक जरूरतों को पूरा करेगा।
Infinix: बैटरी भी होगी दमदार
FCC लिस्टिंग के अनुसार Infinix Hot 70 में 5600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। जिससे आपको फ़ोन चलाने में स्मूथनेस महसूस होगा और आप अपने ऑफिस के काम को आसानी से कर सकेंगे कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल सकता है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसे स्लिम डिजाइन में पेश किया जाएगा।
Infinix: कीमत क्या हो सकती है?
अगर यह फोन Helio G99 प्रोसेसर के साथ आता है, तो इसकी कीमत लगभग 8,000 से 10,000 रुपये के बीच हो सकती है। यानी यह एक बज़ट फ्रेंडली किफायती स्मार्टफोन होगा। कम बजट में बेहतर फीचर्स इस फ़ोन में आपको मिल सकते है
Infinix: Hot 60 5G से तुलना
पिछले साल लॉन्च हुए Infinix Hot 60 5G की बात करें तो इसे 10,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। इसमें MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर, 6GB RAM, 120Hz डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी दी गई थी। इसके मुकाबले Hot 70 एक 4G डिवाइस हो सकता है, लेकिन बैटरी और कीमत के मामले में यह यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।
Infinix: जल्द लॉन्च होगा Note 60 Pro 5G
इसके अलावा Infinix 13 अप्रैल को Infinix Note 60 Pro 5G भी लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
Infinix मोबाइल की स्थापना 2013 में हुई थी, जो हांगकांग स्थित Infinix मोबाइल की स्थापना 2013 में हुई थी, जो हांगकांग स्थित Transsion Holdings का हिस्सा है। यह एक चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जो विशेष रूप से बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है, जो स्टाइल, अच्छी बैटरी और कैमरा फीचर्स प्रदान करती है। यह 30 से अधिक देशों (एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व) में सक्रिय है।
कंपनी मिस्र के बाजार में सैमसंग और हुआवेई के बाद तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बन गई। कंपनी ने नाइजीरियाई बाजार में स्मार्ट टीवी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स में विस्तार किया।












