Thursday, May 21, 2026
Homeव्यापारGold-Silver Price : सोना-चांदी के दाम में हलचल, जानिए आज के ताजा...

Gold-Silver Price : सोना-चांदी के दाम में हलचल, जानिए आज के ताजा रेट

Gold-Silver Price : अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बीते कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी का भाव 21,600 रुपये यानी करीब 7.3 फीसदी टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 3,200 रुपये यानी 1.93 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद इसका भाव घटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले गुरुवार को बाजार बंद होने तक सोना 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। लगातार आई इस गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है।

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद थे। इस तरह शुक्रवार के रेट इन दोनों दिन लागू रहे। बीते सत्र में सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत लुढ़ककर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो रह गई। सोना भी टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सर्राफा बाजार की तरह मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) पर भी दोनों कीमती धातुओं में नरमी दिखी। एमसीएक्‍स पर बीते सत्र में चांदी 660 रुपये के नुकसान के साथ बंद हुई थी। वहीं, सोना भी 97 रुपये के लॉस में रहा था।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

वहीं, एमसीएक्‍स पर शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दिखी थी। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 660 रुपये यानी 0.24 फीसदी के नुकसान में बंद हुई थी। यह 2,71,226 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी। वहीं, सोने के भाव 97 रुपये के नुकसान में थे। यह पीली धातु 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची थी।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर थी।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price : मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के ताजा रेट

देश के प्रमुख महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Gold-Silver Price : भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी बढ़े दाम

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,980 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Gold-Silver Price : Silver price

चांदी का भाव तेज गिरावट के साथ लुढ़ककर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि सोना टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। कारोबार के दौरान चांदी की कीमत में 660 रुपये यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली, जिसके बाद यह 2,71,226 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। सोने और चांदी में आई इस गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price : अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल

इस तेज गिरावट से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कमजोरी दिखी। हाजिर सोना 104 डॉलर यानी 2.24 फीसदी टूटकर 4,548.46 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि चांदी 5.26 डॉलर यानी 6.31 फीसदी लुढ़ककर 78.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Related Articles

Latest News