Saturday, September 12, 2026
Homeराष्ट्रीयकृषि बिल पर राहुल गांधी ने की किसानों से बात, कहा नये...

कृषि बिल पर राहुल गांधी ने की किसानों से बात, कहा नये कानून से अन्नदाता बन जायेंगे मजदूर

देश में कानून का रूप ले चुके कृषि बिलों का का विरोध जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आज कृषि बिल पर किसानों से बात की। राहुल ने एक बार फिर कृषि कानून का विरोध किया और इसे अंग्रेजों का कानून करार दिया।

उन्होंने कहा कि इन्हें ये बात समझ नहीं आएगी ये लोग तो अंग्रेजों के साथ खड़े थे। आज गांधीजी होते, तो वो भी इस कानून का विरोध करते। नए कानून से अन्नदाता मजदूर बन जाएंगे।

देश के विभिन्न राज्यों के किसानों से बात करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कि तीन कृषि किसान और नोटबंदी-जीएसटी में कोई फर्क नहीं है। पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी और अब दिल में चोट की है।

Related Articles

Latest News