Redmi Turbo 6 Max : Redmi अपने नए परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन Redmi Turbo 6 Max को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले सामने आई ताजा लीक में फोन की बैटरी और अन्य प्रमुख फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में बड़ी 10,000mAh बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और दमदार MediaTek Dimensity 9600s प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जिससे यह गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए शानदार विकल्प बन सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज में दो मॉडल पेश कर सकती है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च से पहले इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि होना अभी बाकी है।
लॉन्च से पहले Redmi Turbo 6 Max के स्पेसिफिकेशंस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताजा लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में बड़ी 10,000mAh बैटरी दी जा सकती है। चीन के चर्चित टिप्स्टर Smart Pikachu की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस हाई-कैपेसिटी बैटरी की टेस्टिंग भी कर रही है।
दावा किया जा रहा है कि Redmi Turbo 6 Max में Redmi Note 17 Pro Max के समान बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए लॉन्च तक इन जानकारियों को संभावित लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Redmi Turbo 6 सीरीज में दो मॉडल देखने को मिल सकते हैं। एक स्टैंडर्ड Redmi Turbo 6 हो सकता है, जबकि एक हाई परफॉर्मेंस फोन Redmi Turbo 6 Max हो सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हाल ही में फोन के रेंडर्स भी लीक हुए हैं। फोन iPhone Air की तरह फ्लैट, और Google Pixel जैसे कैमरा बार के साथ नजर आ रहा है।
Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच का विशाल डिस्प्ले मिलने वाला है जो कई लीक्स और रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है। यह एक फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इतनी बड़ी स्क्रीन के साथ यह इंडस्ट्री का पहला रेगुलर स्मार्टफोन बनकर आ सकता है। साथ ही शाओमी भी पहली बार किसी रेगुलर फोन में इतना बड़ा डिस्प्ले देने जा रही है। फोन 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे जनवरी 2027 में ही मार्केट में उतार सकती है।











