Saturday, August 8, 2026
Homeराष्ट्रीयWeather : 5 घंटे में 15 राज्यों पर आफत! भारी बारिश-तूफान का...

Weather : 5 घंटे में 15 राज्यों पर आफत! भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं,

Weather : देश में मानसून की रफ्तार लगातार तेज बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 8 अगस्त को यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का खतरा बना हुआ है। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। तेज आंधी के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं, वहीं भारी बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगा के किनारे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 8 अगस्त को ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके चलते कई राज्यों में मौसम और बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज 8 अगस्त को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का क्या हाल रहेगा और किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अगले कुछ घंटों में देश के 15 राज्यों

यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज रफ्तार की आंधी लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है।

दिल्ली में मौसम का हाल –

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 8 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की प्रबल संभावना है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

UP में आज मौसम कैसा रहेगा

गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है। वहीं, आज यानी 8 अगस्त को लखनऊ का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Bihar में आज मौसम कैसा रहेगा

जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज यानी 8 अगस्त को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज यानी 8 अगस्त को रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, आज यानी 8 अगस्त को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में जोरदार बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, आज यानी 8 अगस्त को मनाली का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा

पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा

बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हावड़ा में आंधी भारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, आज यानी 8 अगस्त को कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा

पटियाला, अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, कोटा, अजमेर और सीकर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, आज यानी 8 अगस्त को जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, विदिशा, खंडवा, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद, छतरपुर और खरगोन में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, आज यानी 8 अगस्त को भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Related Articles

Latest News