Tuesday, October 6, 2026
Homeबॉलीवुडबाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ में फ्रैक्चर; जल्द...

बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ में फ्रैक्चर; जल्द होगी सर्जरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को इंडोनेशिया के बाली में हुए एक हादसे के बाद गंभीर चोट लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उनका इलाज बाली के एक अस्पताल में चल रहा है। नुसरत डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी ने शुक्रवार को बताया कि मेडिकल जांच पूरी होने के बाद डॉक्टर उनकी रीढ़ की सर्जरी करने की तैयारी कर रहे हैं।

एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी

नुसरत को आगे के इलाज के लिए बाली से मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है. इसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है. मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टर उनकी सर्जरी करेंगे.

टीम के अनुसार, चोट की गंभीरता और ऑपरेशन के बाद नुसरत को पूरी तरह रिकवर होने में कुछ समय लग सकता है. इस वजह से आने वाले दिनों में उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स भी प्रभावित होने की संभावना है.

टीम ने फैंस से की निजता का सम्मान करने की अपील

नुसरत की टीम ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा करते हुए लोगों से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है. टीम का कहना है कि इस समय एक्ट्रेस का पूरा ध्यान इलाज और रिकवरी पर है.

फिलहाल नुसरत की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. मुंबई लाए जाने के बाद उनके इलाज और सर्जरी को लेकर आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Related Articles

Latest News