बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की शूटिंग के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर अपने फैंस को ये जानकारी दी है। फिलहाल अक्षय कुमार अपने घर पर ही क्वारंटाइन हो गये हैं।
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
उन्होंने लिखा कि मैं घर पर क्वारंटाइन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा।













![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)
