एमपी: निर्णायक आंदोलन की तैयारी में बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी

यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स की पूर्व क्षेत्र पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग पूर्व क्षेत्र संयोजक नीलाभ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पूर्व क्षेत्र के लगभग सभी जिलों से पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल होकर यूनाइटेड फोरम की संगठनात्मक सक्रियता और संरचना पर अपने महत्वपूर्व विचार रखे।

बैठक में सभी जिलों में 6 जुलाई तक जिला संयोजक एवं अध्यक्ष के नाम अंतिम रूप से तय कर करके प्रदेश एव कंपनी संयोजक को अनिवार्य रूप से प्रेषित किये जाने है। वैठक में अनेक पदाधिकारियों ने वर्तमान शासन एवं कंपनी प्रबंधन की नीतियों और शासन द्वारा विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। जिसमें वर्गों की मांगों को शामिल कर निर्णायक आंदोलन करने की बात रखी गई। 

पूर्व क्षेत्र संयोजक नीलाभ श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि 7 जुलाई के पूर्व संगठन संरचना का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कर सभी वर्गों की मांगों को शामिल कर निर्णयक आंदोलन कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसके पूर्व सभी वर्ग के अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के सम्बंध में प्रदेश संयोजक को अवगत करा सकते हैं।

बैठक में एम जी सक्सेना सतना, आई डी पटले बालाघाट, घनश्याम खंडेलवाल सिवनी, विकास मिश्रा सागर, अजीत सिंह चौहान सागर, बी पी पटेल सतना, अमित सक्सेना जबलपुर, आदित्य मिश्रा जबलपुर, डी के नागरकर छिंदवाड़ा, आर के सोनी छिंदवाड़ा, एस के पचौरी जबलपुर, अरुण ठाकुर नरसिहपुर, अजय नामदेव कटनी, लक्ष्मण सिंह बल्के बालाघाट, साहू सा सिवनी, बी पी सिंह सागर, लक्ष्मण सिंह दमोह, राम निवास गुर्जर टीकमगढ़, आर पी मिश्रा छतरपुर, आर के पाठक छतरपुर, डी के अग्रवाल पन्ना, ओमेंद्र सिंह रीवा, अजीत सिंह सीधी, ब्रज विश्कर्मा, खुशीपाल शिव सिवनी, शिवकुमार मुनेश्वर दमोह, शिवेंद्र सिंह बघेल सतना, अवधेश दीक्षित जबलपुर, शरद विश्कर्मा नरसिंगपुर आदि उपस्थित रहे।