मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कंपनी मुख्यालय के लघु ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में संचालित लघु ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट द्वारा गत वर्ष 2019-20 में 490 वितरण ट्रांसफार्मर सुधारे गये थे। इसकी तुलना में वर्ष 2020-21 में 1133 वितरण ट्रांसफार्मर इन हाउस सुधार कर कंपनी को 1 करोड़ 4 लाख का राजस्व लाभ पहुँचाया है।
इसी के साथ लघु ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट द्वारा मटेरियल मैनेजमेंट को पूर्ण रूप से ऑनलाइन माध्यम से कर ट्रांसफार्मर सुधारने की गुणवत्ता में भी सुधार किया, जिससे समस्त ट्रांसफार्मर निष्ठा टेस्टिंग लेब में गुणवत्ता परीक्षण में सफल पाये गये।












![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)

