सुजाता प्रसाद
शिक्षिका, सनराइज एकेडमी
मोटिवेशनल ओरेटर
नई दिल्ली
ईमेल: sansriti.sujata@gmail.com
विरासत जीवन की प्रगति का
एकता और मैत्री का मिला हमें
श्रावण पूर्णिमा के दिन प्रार्थना
रेशम के धागों में बुना हमने।
आरती की थाली में बहन की
भावनाओं का दीप जगमगाता है
भाई की कलाई पर राखी और माथे
आशीष का तिलक सज जाता है।
भाई बहन का प्यारा अनुबंध
उत्साह का उत्सव बन आता है
उज्जवल हो उन्नत हो सबका जीवन
चाहतों का शुभ संदेश दे जाता है।















