WCRMS की जबलपुर मुख्य शाखा का अधिवेशन आयोजित, चुने गए नए पदाधिकारी

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की जबलपुर मुख्य शाखा का अधिवेशन संघ के मंडल कार्यालय में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अशोक शर्मा महामंत्री वेसेरेम संघ उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला ने की। कार्यक्रम में डीपी अग्रवाल मंडल सचिव, सतीश कुमार संयुक्त महामंत्री व एसके सिन्हा सहायक महामंत्री उपस्थित रहे।

इस मौके पर महामंत्री अशोक शर्मा ने देश की सरकार की मौद्रीकरण की पॉलिसी की मुख़ालफ़त करते हुये सारे रेल कर्मचारियों को एकजुट होकर विरोध करने की आवश्यकता का संदेश दिया। शाखा के चुनाव प्रकिया में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया तथा जोरदार नारों के साथ चुनाव प्रकिया को संपन्न कराया।

मुख्य शाखा के निर्वाचित पदाधिकारी के रुप में अध्यक्ष रोशन सिंह, शाखा सचिव आर.ए. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश तिवारी, संगठन सचिव हर्ष वर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल चौबे, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा, आरएस कलसी, रफैल जैकब, जेपी गुप्ता, अफजल हाशमी, सहायक सचिव पीके पांडे, शेख मुनीर खान, विकास चंद्र, रुपेश गुप्ता, ओपी चौकसे, संगठन सचिव संतोष सोनी, महफूज अहमद, रविपाल, एसपी सिंह, मुकेश, महेन्द्र गुप्ता, संजय ठाकुर, राजकरण राजपूत सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।