सरकारी नौकरी: एमपी के जिला एवं सत्र न्यायालयों में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालयों में 1255 पदों पर भर्ती के लिये मप्र हाईकोर्ट ने विज्ञापन जारी किया है। 30 नवंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2021 है।

मध्य प्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के 108, स्टेनाग्राफर ग्रेड-3 के 205 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसके अलावा स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 11 पद भी भरें जायेंगे। इसके अलावा असिस्टेंट ग्रेड-3 के 910 तथा असिस्टेंट ग्रेड-3 (इंग्लिश नोइंग) के 21 पदों पर भी भर्ती की जायेगी।

अधिक जानकारी निम्न लिंक पर क्लिक कर प्राप्त की जा सकती है-
मध्य प्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालय में भर्ती

सभी पदों की भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन) और मुख्य परीक्षा। सभी पदों की ऑनलाईन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र सेवा प्रदाता के माध्यम से उच्च न्यायालय की वेबसाईट पर जारी किये जावेंगे, जिसका प्रिंट आउट स्वयं अभ्यर्थी को प्राप्त करना होगा। ऑनलाईन प्रारंभिक परीक्षा जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना एवं उज्जैन में होगी।