Railway News: पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में नए पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की मुख्यालय शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में स्थित मंडल कार्यालय में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा ने की।

अधिवेशन में हुये चुनावों में दीपक केसरी को अध्यक्ष, सतीश कुमार को सचिव व संजय कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष, श्याम अर्क को कार्यकारी अध्यक्ष, त्रिभुवन सिंह को संगठन सचिव, तरुण वर्त्रा, जयराम सिंह, लेखराज वैरवा, धर्मेन्द्र चौधरी, विजय दुबे को उपाध्यक्ष, संजय चौधरी, अजय तिवारी, श्यामकला श्रीवास्तव, वृंदावन यादव, ललन प्रसाद रावत को सहायक सचिव निर्विरोध चुना गया।

इसके अलावा आरके सेंगर, एसएन पोददार, पेरुलाल दास, नागसेन, रामानंद सिंह, सुनील चकवर्ती, विजय चौरे, अभिषेक शुक्ला, विजय गुप्ता, संजीत श्रीवास, किशन कुमार, विजय वर्मा, आकाश बागडी, एजाज खान, अनिल कुमार, महेन्द्र कनौजिया, पवन लाहिड़ी, राजीव कुमार, रामकुमार, संगीता शर्मा, संगीता गुहेरा, रीता पटेल आदि को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

अधिवेशन में संघ के मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, राजेश पांडे, कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी, अवधेश तिवारी, हर्ष वर्मा, अशोक पाठक, आरए सिंह, बीपी सिंह, पीसी मीना, एसके गुप्ता, अनिल सैनी, जेपी मीना, डीएन यादव, रोशन सिंह यादव, संतोष त्रिवेणी, पुष्पेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।