इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में MPEB तकनीकी कर्मचारी संघ करेगा प्रदर्शन

आज सोमवार को संसद में पेश हो रहे इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 और सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों को निजीकरण से बचाने के लिए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा। 

तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश के सभी प्रदेशों में कार्यरत श्रमिकों के साथ अन्याय एवं कुठाराघात किया जा रहा है। सरकारी कंपनियों में भी संविदा और ठेका प्रथा लागू कर कर्मियों और श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार और शासकीय संस्थानों द्वारा भी मानव अधिकारों एवं श्रम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बिजली उद्योग को समाप्त करने की बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इस बिजली उद्योग को बचाने के लिए सभी तकनीकी कर्मचारी संघ के समस्त सदस्य, सभी कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 का पुरजोर विरोध करेंगे।