मध्य प्रदेश के मुखिया की अनदेखी से आक्रोशित हैं बिजली कर्मी: MPEBTKS अब कमलनाथ को सौंपेगा मांगपत्र

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 19 अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जबलपुर आगमन हो रहा है। जिसे लेकर संघ प्रतिनिधि मंडल के द्वारा बैठक में यह तय किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा।

मांग पत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों का विद्युत मंडल की कंपनियों में संविलियन एवं उनके लिए मानव संसाधन नीति का निर्माण किये जाने, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने तथा नियमित कर्मचारियों को फ्रिंज बेनिफिट दिए जाने की मांग की गई है। हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि मध्य प्रदेश के मुखिया की अनदेखी चलते सभी वर्ग के बिजली कर्मचारियों में आक्रोश है, जिसे देखते हुए संगठन ने भी अब कर्मचारी हितैषी जन-प्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।

संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, मोहन दुबे, अरुण मालवीय, विनोद दास, राजेश शरण, प्रकाश काछी, आजाद सकवार, सुरेंद्र मेश्राम, जगदीश मेहरा, दशरथ शर्मा, मदन पटेल, राजेश , नीरज पटेल, संतोष पटेल आदि ने सभी आउटसोर्स, संविदा एवं नियमित कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति दर्ज कराएं।