MP News: सेवानिवृत्त उपयंत्री को बना दिया एसडीओ: बिना प्रमोशन कार्यरत हजारों उपयंत्रियों की अनदेखी

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला संरक्षक योगेंद्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने सेवानिवृत्त उपयंत्री रविन्द्र नाथ गर्ग को संविदा नियुक्ति देते हुए कार्यालय कार्यपालन यंत्री दांयी तट नहर संभाग क्रमांक 1 कटनी में उपयंत्री के रिक्त पद पर संविदा नियुक्ति प्रदान की गई है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (मैदानी)  का प्रभार भी दिया गया है, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के आदेश क्रमांक 21/ग्यारह /341/2022/3311. दिनांक 13.10.2022 के द्वारा उक्त नियुक्ति दी गई है।

मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह व म प्र डिप्लोमा इंजीनियर्स ऐसो. के प्रांताध्यक्ष  सूरज सिंह कुशवाह ने बताया है कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण 59, नर्मदा भवन अरेरा हिल्स जेल रोड भोपाल के आदेश,क्रमांक 21/ग्यारह/364/2022/3364 भोपाल, दिनांक 18/10/2022 जारी कर 30-40 सालों से नियमित सेवा में कार्य कर रहे उपयंत्रियों को अनुविभागीय अधिकारी का प्रभारी नहीं बनाया जा रहा है, वहीं संविदा नियुक्ति पर रखे गए सेवानिवृत्त हो चुके उपयंत्री को महत्वपूर्ण कार्य का प्रभार दिया जा रहा है। संविदा पर नियुक्त को सहायक यंत्री का प्रभार देकर विभाग के नियमित सेवारत उपयंत्रियों का मजाक उड़ाया जा रहा है।

डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के देव दोनेरिया, राम सिंह ने बताया है कि वर्तमान में सरकार पदौन्नति तो दे नहीं रही है और अब सेवानिवृत्तों को 62 वर्ष के बाद नियुक्ति देकर उच्च पद का प्रभार दिया जा रहा है, जो कि न्यायसंगत नहीं है, जबकि सेवा में कार्यरत कई उपयंत्रियों को विभाग में कार्यतक है। सेवानिवृति पश्चात कर्मचारियों की सेवा में आने की शर्तें व नियम क्या है यह देखने कहीं पर नहीं मिलती, फिर उन्हें शासकीय कार्य किस नियम के तहत दिए गए हैं, नियमित सेवा में उपलब्ध उपयंत्रियों के होते हुए इस तरह प्रभार देना गलत है ।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय,  मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ला, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेश के जिलाध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुजराल, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के देव दोनेरिया, मध्य प्रदेश अजाक्स के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी, मध्य प्रदेश आईटीआई तक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत सोंधिया, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष अजय दुबे, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रवि दहायत, मध्य प्रदेश कृषि विभाग के अध्यक्ष एसके वांदिल,वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सपाक्स अध्यक्ष प्रदीप पटैल, समयपाल संघ के अध्यक्ष मुकेश मरकाम, सिहोरा तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, सतीष उपाध्याय, नरेंद्र सेन, आलोक अग्निहोत्री, चंदू जाऊलकर, पीएल गौतम, रवि बागडी, अर्जुन सोमवंसी ने विभागों में लंबे समय से पदोन्नति ना मिलने के कारण उपयंत्री के पद पर पदस्थ कर्मचारियों को ही अनुविभागीय अधिकारी का प्रभार दिए जाने की मांग की है। साथ ही संविदा नियुक्ति के आधार पर दिए गए अनुविभागीय अधिकारी के पद में की गई नियुक्ति को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की है।