जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में आम सभा, यूनियन ने दी जन आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के गेट क्रमांक 2 पर आम सभा को संबोधित कर कर्मचारियों की मांगो को रखा। अरुण दुबे उपाध्यक्ष INDWF एवं सदस्य JCM तथा आनंद शर्मा महामंत्री, विजय मिश्रा एवं सचिव मध्य प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ विशेष रूप से संबोधित किया।

 यूनियन की प्रमुख मांग

बिना उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बिना कर्मचारी/अधिकारी के ऊपर कार्यवाही गैर कानूनी है। तानाशाही पूर्ण सस्पेंशन अविलंब रिवोक किया जाये। ट्रेड टेस्ट सहित हर मापदंड पूरा करने के बावजूद कर्मचारियों को पदोन्नति न देना साजिश का प्रतिफल है। साजिश बंद कर  कर्मचारियों की अविलंब पदोन्नति करें।

उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने हेतु पूरी निर्माणी का ओवरटाइम चालू किया जाये। करोड़ो रूपये बर्बाद कर घटिया प्लांट और मशीनरी खरीदी गई। फिलिंग के आधुनिकीकरण के नाम पर जो प्लांट लगे हैं, उनकी जगह पुराने प्लांटों पर उत्पादन हो रहा है यह गंभीर अपराध है। फैक्ट्री को नुकसान पहुंचाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही की जाये।

ड्यूटी पास के नाम पर कर्मचारियों/स्टाफ को परेशान करना बंद किया जाये। निर्माणी में ट्रेड-ग्रेड के आधार पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। F3 अनुभाग में 551 एवं 751 का उत्पादन उच्चाधिकारियों जीएसडी एवं संरक्षा नियमों का उल्लंघन कराते हुए कराया, अतः जेडब्ल्यूएम, चार्ज मैन या वर्कर की जगह उच्च अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। 

यूनियन के अमित चौबे, अखिलेश पटेल, अनुपम भौमिक, अनिल गुप्ता, हृदेश यादव, राजीव रंजन, राकेश जैसवाल, धर्मेंद्र रजक, महेंद्र रजक, मुकेश विनोदिया, आशीष तिवारी, उदय जसवाल, मो नसीम, रॉबिन थामस, जीवन सिंह, संतोष सिंह, राहुल चौबे, आनंद तिवारी, रमेश यादव, ललिता जाट, राहुल पटेल, कुंवर पाल, रविकांत मिश्रा, सुनील खत्री ने उक्त मांगों को लेकर जन आंदोलन की चेतावनी दी है।