एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के द्वारा ऊर्जा दक्षता व ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक शार्ट वीडियो काम्पीटिशन में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि शार्ट वीडियो काम्पीटिशन के संबंध में विस्तृत विवरण एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की वेबसाइट mppmcl.com पर देखे जा सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख अब 30 सितंबर तय की गई है। पेन ड्राइव में प्रविष्टि भेजने का पता- जनसम्पर्क अधिकारी ब्लॉक नंबर 14 शक्तिभवन एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर-482008।
वीडियो को रिकॉर्ड के लिए डिजिटल रूप से एमपीपीएमसीएल को अलग से भेजना होगा। इसे ईमेल video.competition@mppmcl.com पर भेजा जाना होगा।














