रिकॉर्ड लोकसभा सीटों पर हुई भाजपा की विजय

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे अब पूरी तरह से साफ हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने रिकॉर्ड लोकसभा सीटों पर विजय हासिल की। भाजपा ने साल 2014 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी ने अकेले अपने दम पर 303 सीटों पर विजय हासिल की। वहीं एनडीए ने 352 सीटों पर अपना परचम लहराया है। वहीं कांग्रेस इस चुनाव में सिर्फ 52 सीटें ही जीत पाई है और यूपीए 87 सीटों पर ही जीत पाया। इसके अलावा प्रादेशिक पार्टियों और निर्दलीय ने 103 सीटें जीती।
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने वाली कांग्रेस इस बार कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खाता भी खोल नहीं सकी। नतीजों के मुताबिक कांग्रेस आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, ओडिशा, सिक्किम, राजस्थान, चंडीगढ़, दागर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसने 44 सीटें जीती थीं।