Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी के लिये बड़ी उपलब्धि: उज्जैन के महाकाल महालोक परिसर में 7...

एमपी के लिये बड़ी उपलब्धि: उज्जैन के महाकाल महालोक परिसर में 7 जनवरी को देश के पहले प्रसादम का लोकार्पण

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ उज्जैन के श्री महाकाल महालोक के नीलकंठ वन परिसर में देश के पहले प्रसादम का शुभारंभ 7 जनवरी को हो रहा है। मध्यप्रदेश के लिये यह बड़ी उपलब्धि है।

यह प्रसादम् 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फ़ूड एंड सेफ्टी स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब’ कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा श्री महाकाल महालोक के नीलकंठ वन परिसर और अवंतिका हाट के बीच विकसित किया गया है।

इसमें 17 दुकानों का निर्माण कर एक स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिये पार्किंग एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा महाकाल लोक परिसर में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए महाकाल लोक परिसर, नीलकंठ द्वार पर औसतन प्रतिदिन 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का संचालन किया जाएगा।

जिसमें आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नरेन्द्र शिवाजी पटेल इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Latest News