Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रियंका चोपड़ा के बिना मुंबई पहुंचे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा के बिना मुंबई पहुंचे निक जोनस

मशहूर अमेरिकी सिंगर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भारत आ गए हैं। निक अपने भाइयों के साथ मुंबई आए हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल, इस बार निक के साथ प्रियंका चोपड़ा नहीं आईं, क्योंकि निक और उनके भाई जोनस ब्रदर्स का मुंबई में एक कॉन्सर्ट होने वाला है, जिसके लिए वो आए हैं।

27 और 28 जनवरी को मुंबई में एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े संगीत समारोहों में से एक ”लोलापालूजा” का आयोजन किया गया है। इस दो दिवसीय संगीत समारोह में दुनिया भर के संगीत दिग्गज प्रस्तुति देंगे। सूची में स्टिंग, जोनास ब्रदर्स, हैल्सी, लॉ, वन रिपब्लिक और द रोज़ शामिल हैं। यहां दो दिनों में करीब 40 कलाकार प्रस्तुति देंगे।

जोनस ब्रदर्स आज के कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई में एंट्री कर ली है। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इसमें मुंबई में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी दी गई थी। प्रियंका ने कहा था कि वह भारत में अपने पति के कॉन्सर्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इस बीच यह जोनस ब्रदर्स का भारत में पहला प्रदर्शन होगा। यह कार्यक्रम मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय संगीत समारोह में दुनिया भर के कलाकार प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Latest News