Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी में लगाई डुबकी, नदी में गंदगी...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी में लगाई डुबकी, नदी में गंदगी का मसला उठाने वालों को दिया संदेश

उज्जैन(हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने यहां क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई। इस डुबकी के जरिए मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा नदी में गंदगी का मसला उठाने वालों को संदेश भी दिया। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार क्षिप्रा नदी में गंदगी का उल्लेख करते हुए नदी में उतरे थे और पानी का आचमन भी किया था।

दरअसल, मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी शुद्धिकरण का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी गरमाया हुआ है। बीते सप्ताह रामघाट पर पानी की पाइप लाइन फूटने और सीवेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी क्षिप्रा नदी में मिल गया था। इसके बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हुई थी। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने नदी में डुबकी लगाकर भाजपा को घेरा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अरबों रुपया खर्च करने के बाद भी नदी के ये हाल हैं। तब भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने इसे नौटंकी करार दिया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन आए। वे क्षिप्रा नदी पर पहुंचे और डुबकी लगाई।

अपने क्षेत्र में करेंगे प्रचार प्रसार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे उज्जैन में अपने बूथ क्र. 60 पर जनसंपर्क करेंगे। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को आयुष्मान भारत के तहत फार्म भरवाएंगे। साथ ही नव मतदाता व लाभार्थियों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री कोयला फाटक रोड स्थित महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Latest News