Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयआरबीआई का अनुमान: वित्त वर्ष 2024-25 में 7 फीसदी की दर से...

आरबीआई का अनुमान: वित्त वर्ष 2024-25 में 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

मुंबई (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था सात फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था ने लगातार चुनौतियों के बावजूद जुझारुपन दिखाया है। रिजर्व बैंक ने अपनी इस रिपोर्ट में अप्रैल 2023 से मार्च 2024 की अवधि के लिए केंद्रीय बैंक के कामकाज को शामिल किया गया है।

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.0 फीसदी में जोखिम दोनों तरफ समान रूप से संतुलित होंगे।

ताजा रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त 2023-24 में मजबूत गति से विस्तार किया, जिससे वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बढ़कर 7.6 फीसदी हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 7.0 फीसदी थी। ये लगातार तीसरे वित्त वर्ष में सात फीसदी या उससे अधिक रही है।

Related Articles

Latest News