Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमप्र सरकार ने बजट के लिए आम जनता से ऑनलाइन मांगे सुझाव

मप्र सरकार ने बजट के लिए आम जनता से ऑनलाइन मांगे सुझाव

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मानसून सत्र 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान डॉ मोहन सरकार अपना पहले पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट को लेकर प्रदेश सरकार ने जनता से सोशल मीडिया के जरिए सुझाव मांगे हैं।

मप्र सरकार ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर MP MY Gov आईडी से पोस्ट किया है। जिसमें लिखा कि विकसित भारत बनेगा विकसित मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश बजट 2024-25 के लिए आपके सुझाव 15 जून तक #MPMYGov के लिंक https://mp.mygov.in/group-issue/inviting-ideas-and-suggestions-madhya-pradesh-budget-2024-25/ के माध्यम से साझा करे। आपके सुझाव बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए लाएगी। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।

Related Articles

Latest News