Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, बदले दो...

एमपी में आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, बदले दो जिलों के कलेक्टर

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए किए गए हैं। आदेश के अनुसार दो जिलों के कलेक्टरों बदले गए हैं।

आदेश के अनुसार सागर कलेक्टर आईएएस दीपक आर्य (2012) को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। वहीं छतरपुर कलेक्टर संदीप जी. आर. (2013) को सागर का कलेक्टर बना कर भेजा गया है, जबकि छिंदवाडा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जैसवाल (2015) को छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के संदीप सिंह (आरआर 2017) संयुक्त कलेक्टर, जिला सागर को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Latest News