मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को देर रात 14 आइएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर कमिश्नर बनाया गया है। जबकि इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन का कमिश्नर बनाया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा अब इंदौर कलेक्टर होंगे।
इसके अलावा जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना अब जनसंपर्क आयुक्त होंगे। साथ ही माध्यम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे। वहीं इंदौर के संभागायुक्त रहे दीपक सिंह को मध्य प्रदेख राज्य निर्वाचन आयोग को सचिव बनाया गया है। आगर मालवा के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग को सचिव बनाया गया है। कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को इंदौर नगर निगम आयुक्त के साथ मेट्रो रेल के अपर प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ उप सचिव आशीष पाठक को कलेक्टर कटनी, उज्जैन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह को कलेक्टर बड़वानी, जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को कलेक्टर आगर मालवा, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े को मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण और मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण रामप्रकाश अहिरवार को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया गया है।











