Friday, April 24, 2026
Homeआस्थाजबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, शहर भर में भंडारे, प्रभात फेरी,...

जबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, शहर भर में भंडारे, प्रभात फेरी, रामायण पाठ का आयोजन

जबलपुर। जबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शहर भर में श्रद्धालु अपने अपने क्षेत्रों में भक्ति रस में डूबकर भगवान हनुमान की आराधना करेंगे।

बताया गया है कि बाजनामठ स्थित जेडीए कॉलोनी 3 अप्रैल तक हनुमत सत्संग कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंडित शिवम महाराज श्रद्धालुओं को हनुमंत कथा सत्संग का रसपान कराएंगे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सरस्वती कॉलोनी स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल की सुबह 7 बजे सीताराम नाम संकीर्तन ध्वज प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

नगर के विभिन्न मंडलों के सहयोग से निकलने वाली यह प्रभात फेरी समापन के बाद सुबह 10 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ संपन्न होगी। स्नेह नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यहां पर रामायण पाठ के बाद हवन,पूजन, कन्या भोज, विशाल भंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

सूपाताल गढ़ा स्थित बजरंग मठ अखंड रामायण मंदिर में सुबह 4 बजे से हनुमान जी का अभिषेक किया जाएगा। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा और भक्त दिनभर पूजा-अर्चना करेंगे। अधारताल के कटरा स्थित मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Latest News