
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400
सोमवार 21 जुलाई से रविवार 27 जुलाई 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य और वक्री बुध कर्क राशि में, मंगल सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, वक्री शनि मीन राशि में, वक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा तथा 26 जुलाई को 11:16 बजे दिन में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
मेष राशि
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आने की आशा है। आपकी संतान की उन्नति हो सकती है। संतान का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपका, आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 जुलाई कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
वृष राशि
अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास शादी के प्रस्ताव आएंगे। धन की कमी हो सकती है। आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 जुलाई कार्यों के करने हेतु उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों से आपके संबंध ठीक रहेंगे। धन आने की आशा की जा सकती है। कचहरी के कार्यों में आप सफल हो सकते हैं। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 जुलाई कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 21 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को मानसिक कष्ट हो सकता है। धन आने की उम्मीद अच्छी है। भाग्य से साधारण मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहे। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 24 जुलाई की दोपहर के बाद से 25 और 26 जुलाई कार्यों को करने के लिए परिणाममूलक हैं। 22, 23 और 24 जुलाई की दोपहर तक आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गायत्री मंत्र का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। मामूली धन आने का योग है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में पंच महापुरुष योग और कालसर्प योग बन रहा है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 जुलाई कार्यों को करने हेतु उचित है। 24, 25 और 26 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कन्या राशि
कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। धन आने की अच्छी संभावना है। कार्यालय के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। भाग्य सप्ताह आपका पूरा साथ देगा। आपको जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग और कालसर्प योग बन रहा है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 जुलाई कार्यों को करने हेतु उपयुक्त है। 27 जुलाई को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह कार्यालय में आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मामूली धन आने का योग है। अगर आप जरा सा भी प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह बचेंगे। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 जुलाई कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 21 जुलाई को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
वृश्चिक राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह समय उत्तम है। विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। आपके पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके और आपके माता जी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको काफी मदद मिलेगी। कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों से मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 जुलाई कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 22, 23 और 24 जुलाई को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपको भाग्य से अच्छी मदद प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से आप इस बार बच जाएंगे। आपके सभी शत्रु शांत रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग और कालसर्प योग चल रहा है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 जुलाई की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए परिणामदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपके संतान की उन्नति हो सकती है। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की संभावना कम है। भाग्य से कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको अपनी परिश्रम से ही लाभ होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 जुलाई कार्यों को करने हेतु उचित है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे। आप अपने प्रयासों से अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। आपको रक्त संबंधी पीड़ा हो सकती है। आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में पंच महापुरुष योग और कालसर्प योग बन रहा है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 जुलाई कार्यों को करने हेतु फलदायक है। 24, 25 और 26 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपको अपने भाई बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने संतान से भी सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं को आप थोड़ा प्रयास करने पर भी पराजित कर सकते हैं। आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 जुलाई की सुबह तक कार्यों को करना लाभदायक है। 27 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।











