Friday, September 11, 2026
Homeआस्थादुर्गावाहिनी प्रांत बैठक में गूंज उठा सनातन का संकल्प

दुर्गावाहिनी प्रांत बैठक में गूंज उठा सनातन का संकल्प

जबलपुर । विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक दिनांक 21 एवं 22 फरवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन मंत्री श्री जितेंद्र जी, प्रदीप जी भाईसाहब, प्रज्ञा माला दीदी, मालती दीदी, पंकज जी सहित पूरे महाकौशल प्रांत से पहुँचे दुर्गावाहिनी के समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में हिंदू धर्म, सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा को लेकर गंभीर मंथन हुआ। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि समय की पुकार है कि हम संगठित होकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें, युवाओं में संस्कार जगाएं और मातृशक्ति को सशक्त बनाएं।

पूर्ण ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ यह निर्णय लिया गया कि दुर्गावाहिनी संगठन को गांव-गांव, नगर-नगर तक और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया —

“हम संगठित हैं, समर्पित हैं और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।”
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया,

जिससे अधिक से अधिक समाजबंधुओं को जोड़ा जा सके।
यह बैठक केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदू राष्ट्र और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु एक सशक्त संकल्प का उद्घोष थी।

Related Articles

Latest News