Thursday, July 10, 2025
Homeआस्थाSawan 2025: सावन मास में करें ये उपाय मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Sawan 2025: सावन मास में करें ये उपाय मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

सावन मास को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। साथ ही सावन मास में सोमवार व्रत का विशेष महत्व बताया गया है, इस दिन भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुंवारी एवं विवाह योग्य युवतियां अच्छा और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सावन मास में कई धार्मिक और आध्यात्मिक उपाय कर सकती हैं। भगवान शिव की कृपा से इन उपायों से मनचाहा जीवनसाथी मिल जाता है।

शिवजी की पूजा

सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र अर्पित करें।

रुद्राभिषेक

रुद्राभिषेक करवाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

व्रत

सावन के सोमवार का व्रत रखें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

मंत्र जप

‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप सावन में विशेष फलदायी माना जाता है। रोज 108 बार इस मंत्र का जाप करें।

गौरी पूजन

माता पार्वती की पूजा करें। उनके आशीर्वाद से अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

दान और पुण्य

सावन में दान करने का विशेष महत्व होता है। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और अन्य सामग्री का दान करें।

बेलपत्र का महत्व

शिवजी को बेलपत्र अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। तीन पत्तियों वाले बेलपत्र का प्रयोग करें।

शिव कथा सुनना

सावन में शिव कथा सुनने और सुनाने का भी महत्व है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय का कहना है कि इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से अच्छा जीवनसाथी पाने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Latest News