Friday, April 24, 2026
Homeआस्थाSawan 2025: शिवमहापुराण अनुसार भगवान शिव के प्रिय फूल-पत्ते और महत्व

Sawan 2025: शिवमहापुराण अनुसार भगवान शिव के प्रिय फूल-पत्ते और महत्व

सावन मास 2025: शिवमहापुराण के रूद्र संहिता के 14वें अध्याय में पुष्पों द्वारा शिवपूजन के फल के बारे में बताया गया है। इस अध्याय में सृष्टि रचियता ब्रह्मा ने कहा है कि कमल पत्र, बेलपत्र, शत पत्र तथा शंखपुष्प से भगवान शिव की पूजा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अखंड चावल और चंदन आदि सहित अखंड जल की धारा भी चढ़ाना चाहिए।

पंडित अनिल पाण्डेय ने बताया कि आय के इच्छुक व्यक्ति को ऐसे धतूरे के फल जिनकी डंडी मुलायम हो, लाकर भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। प्रताप प्राप्त करने के लिए आक के पुष्प को चढ़ाना चाहिए। शत्रु के नाश के लिए जवा पुष्प से पूजन करना चाहिए और सब रोगों को दूर करने के लिए कनेर के पुष्प से भगवान शिव का पूजन किया जाता है।

इनके अलावा सुख संपत्ति पाने के लिए हरसिंगार के फूल से शिवजी की पूजा की जाती है। बड़े फल को प्राप्त करने के लिए एक लाख फूल चढ़ाने से बड़ा फल प्राप्त होगा।

पंडित अनिल पाण्डेय ने बताया कि चम्पा और केतकी के फूल को भगवान शिव को नहीं चढ़ा सकते हैं। भगवान शिव को चावल चढाने में भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। चावल अखंडित होना चाहिए।

भगवान शिव का अभिषेक

यदि शत्रु को परेशान करना है तो भगवान शिव पर तेल की धारा देनी चाहिए। घर के नित्य कलह को बंद करने के लिए भगवान शिव पर जल की धारा चढ़ाई जाती है। मधु की धारा चढ़ाने से धन प्राप्त होती है। दूध की धारा से शक्ति प्राप्त होती है।

भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का महत्व

शिव महापुराण के विद्धेश्वर संहिता के बाइसवें अध्याय के अनुसार बेल का वृक्ष भगवान महादेव का स्वरूप है। संसार की सभी तीर्थ विल्व के वृक्ष में निवास करते हैं। विल्व वृक्ष की जड़ में भगवान महादेव का सांकेतिक निवास रहता है। जो मनुष्य विल्व वृक्ष की जड़ को गंध आदि से पूजता है, वह शिवलोक को जाता है। विल्व की जड़ में दीपक जलाने से सभी पाप समाप्त हो जाते हैं। वृक्ष के नीचे शिव भक्तों को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से एक करोड़ ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल प्राप्त होता है।

भगवान शिव की पूजा में शमी पत्र का महत्व

शमी के पौधे के पत्तों को यदि शिव पूजन में सम्मलित किया जाए तो भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यदि भगवान शिव की पूजा में आप शमी की पत्तियां चढ़ाते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

Related Articles

Latest News