जबलपुर – श्रीराम लला की सजीव दर्शन, पंच मुखी हनुमान, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, राम हनुमान, अयोध्या श्रीराम मंदिर, राधा कृष्ण, श्री बालाजी के श्रीविग्रह सनातन धर्म महासभा की शोभायात्रा में संस्कारधानी जबलपुर की सड़कों पर सनातन संस्कृति की झलक दिखाई दी।
श्री सनातन धर्म महासभा की स्थापना के 1980 से निरंतर संस्कारधानी में निकाली जा रही श्रीराम प्राकट्योत्सव पर रामनवमी की पारंपरिक विशाल शोभायात्रा श्री सनातन धर्म तिराहा पुराना मोटर स्टैंड से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, सुपर मार्केट लार्डगंज चौक बडा फुहारा कमानिया गेट सराफा बाजार कोतवाली मिलौनीगंज में श्रीगोविन्द गंज रामलीला मैदान में धर्म सभा के साथ विश्राम हुआ।
श्रीराम नवमी शोभायात्रा का नेतृत्व श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज , जगतगुरु श्रीराजारामाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, साध्वी मैत्री, ब्रम्हचारी हिमांशु सहित
पूज्य संतों का सानिध्य रहा।
श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या गुलशन मखीजा लक्की भाटिया अनिल तिवारी नीता चावला मनोज शर्मा ने बताया की श्री राम मंदिर मदन महल, की लगभग 15 झाकियों, श्री कृष्ण मन्दिर गोरखपुर से , श्री कृष्ण मन्दिर छोटी ओमती से महिला संकीर्तन मंडल लाल रंग के परिधान में सीताराम सीताराम कहिए, गोपाला गोपाला गाते हुए।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लवकुश माता सीता, झांकिया, गायत्री परिवार युग परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रथ के साथ परिव्राजक बी बी शर्मा, प्रेम शंकर तिवारी के नेतृत्व में पीत वस्त्र धारण कर शामिल थे।
नरसिंह मंदिर गीता धाम के वैदिक आचार्यों ध्वाजा लेकर चलते युवा दल,इस्कॉन की भजन मंडली हरि नाम संकीर्तन करते हुए चल रही थी।
, राधा नाम संकीर्तन मंडल, चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल,तथा अनेक समाजों संस्थाओं के भजन मंडली, बैंड दल, चाचर नृत्य आदि विशाल और भव्य आकर्षक यात्रा के रूप में शामिल हुए।
शोभायात्रा में मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डा अभिलाष पांडे, अमरीश मिश्रा,पार्षद प्रतिभा भापकर, सोनिया रंजीत सिंह, अर्चना सिसौदिया, कविता रैकवार, सी ए अखिलेश जैन, दीपांकर बैनर्जी, रत्नेश सोनकर,पूर्व विधायक विनय सक्सेना राजेश सोनकर सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महासभा के गीता पांडे, डॉ वाणी अहलूवालिया, अंजू भार्गव, कविता दुबे, कुसुम चौबे, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, संदीप मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा के समापन स्थल श्री गोविन्द गंज रामलीला समिति के तत्वावधान में वृंदावन
श्रीधाम से स्वामी अरविन्द जी महाराज की संगीतमय राम कथा ,धर्म सभा के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
महासभा की युवा विंग के संयोजक अंशुल मलिक, आशीष खुराना, जतिन नारंग, अमित सिंह, मनीष पोपली, दीपक वर्मा,आशीष कपूर पवन मरवाहा,शोभायात्रा का प्रारम्भ युवाओं द्वारा सामूहिक से हनुमान चालीसा पाठ ,संतो का स्वागत वंदन होगा, आतिश बाजी के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा में नगर पंडित सभा के पूर्व अध्यक्ष आचार्य वासुदेव शास्त्री, अध्यक्ष पं रामेश्वर दुबे, संतोष शास्त्री, रोहित दुबे, डॉ सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र प्यासी, लोकराम कोरी, केके शुक्ला, विजय सरावगी, धनवंत राय सेठी, हरीश सभरवाल ने धर्मावलंबियों की बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति रही।
शोभायात्रा का मूर्ति महावीर ट्रस्ट शास्त्री बिज, पंजाबी महासंघ, पंजाबी यूथ क्लब, मोटर पार्ट्स एसोसिएशन, साहू समाज जबलपुर, साहू महिला मंडल, आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल, समरसता सेवा संगठन, सराफा एसोसिएशन, अग्रवाल महासभा,ब्राह्मण सभा सहित विभिन्न समाज के मंचों पर सामाजिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया।











