Monday, March 16, 2026
Homeआस्थाWeekly Horoscope: 11 से 17 अगस्त 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और...

Weekly Horoscope: 11 से 17 अगस्त 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और ग्रह-गोचर

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय,
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 11 अगस्त से रविवार 17 अगस्त 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।  इस सप्ताह मंगल कन्या राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और वक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ कर्क राशि में रहेगा तथा 17 अगस्त को शाम 4:23 बजे से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसी प्रकार बुध प्रारंभ में कर्क राशि में वक्री रहेगा तथा 11 अगस्त के रात 9:04 बजे से मार्गी हो जाएगा।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में बहुत सावधान रहें। आपके थोड़े से प्रयास से आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 14 अगस्त को दोपहर के बाद से 15 और 16 अगस्त कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 12, 13 और 14 अगस्त की दोपहर तक आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। धन आने की मात्रा में इस सप्ताह थोड़ी वृद्धि हो सकती है। व्यापार में बाधा पड़ेगी। कचहरी में सावधानीपूर्वक कार्य करने से लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 17 अगस्त तथा 16 अगस्त की दोपहर के बाद से पूरा दिन कार्यों को करने हेतु फलदायी है। 14, 15 और 16 अगस्त की दोपहर तक के समयावधि में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी हो सकती है। आपको इस सप्ताह भाग्य का सहारा नहीं मिलेगा। आपके पेट में कुछ समस्या बन सकती है। धन आने का अच्छा योग है। व्यापार के प्रति  सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 अगस्त अच्छी है। 16 अगस्त की दोपहर के बाद से और 17 अगस्त को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सावधानी रखने की आवश्यकता है, जिससे कि आपको सफलता मिल सके। इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको या आपके जीवनसाथी को थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। भाग्य से सामान्य लाभ ही मिलेगा। कोई विशेष लाभ आपको इस सप्ताह भाग्य से नहीं मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 16 अगस्त कार्यों को करने के लिए फलदायी है। 11 अगस्त को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह सावधानी से कार्य करने पर आपको कचहरी के कार्यों में लाभ हो सकता है। धन आने का योग है, परंतु धन को प्राप्त करने के लिए आपको कठिन संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 11, 16 तथा 17 अगस्त कार्यों को करने के लिए शुभ हैं। 12, 13 और 14 अगस्त की दोपहर तक  आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। सामान्य परिश्रम से तथा व्यापार में थोड़ा ध्यान देने से आपके पास ठीक-ठाक मात्रा में धन आ सकता है। कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा। यह संभव है कि संतान थोड़ा परेशान रहे। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 अगस्त के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। कार्यालय में आपको अपने साथियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके संतान को थोड़ा कष्ट संभव है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 14 अगस्त के दोपहर से लेकर 15 और 16 अगस्त के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यालय में भी आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे। आप अपने शत्रुओं को आसानी से थोड़े प्रयास में ही समाप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान का सहयोग मिल सकता है। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 16 अगस्त की दोपहर से तथा 17 अगस्त कार्यों को करने के लिए शुभ है। 14 अगस्त की दोपहर से 15 तथा 16 अगस्त की दोपहर तक का समय आपको सावधान रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। उनके विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से भी आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं से आप इस सप्ताह बच सकते हैं। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 अगस्त की दोपहर तक का समय ठीक है। 16 अगस्त की दोपहर के बाद से और 17 अगस्त को आपको सचेत होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आपको कुछ भी पाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 14 अगस्त की दोपहर से 15 और 16 अगस्त कार्यों को करने के लिए उचित है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है। 

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपको अपनी संतान से सहयोग मिलेगा। दुर्घटनाओं से बचने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयासों से अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष लाभ नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 11 अगस्त और 16 तथा 17 अगस्त कार्यों को करने हेतु परिणामदायक है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ भी करें। सप्ताह का शुभ शनिवार है। 

मीन राशि

इस सप्ताह आपके माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान की भी उन्नति होने का योग है। आपकी संतान आपका सहयोग करेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यालय में आपके सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से आपको इस सप्ताह सामान्य सहयोग ही प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 अगस्त कार्यों को करने हेतु फलदायक है। 11 अगस्त को आपको सावधान रहकर कार्यों का निपटारा करना चाहिए।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Related Articles

Latest News