Tuesday, May 19, 2026
Homeआस्थासोमवार 4 अगस्त से रविवार 10 अगस्त 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल

सोमवार 4 अगस्त से रविवार 10 अगस्त 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय,
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 4 अगस्त से रविवार 10 अगस्त 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य और वक्री बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और वक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े कम ठीक होंगे। इस सप्ताह आप थोड़ा सा प्रयास करने पर अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 अगस्त फलदाई हैं। 4 अगस्त को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। आपको अपनी संतान से इस सप्ताह कोई भी सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपका अपने साथियों या उच्च अधिकारियों से कठोर वार्तालाप हो सकता है। कृपया अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 10 अगस्त शुभ है। इस सप्ताह आपको 5, 6 और 7 अगस्त को सावधान होकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर दशा और महादशा ठीक है तो विवाह तय हो सकता है। इस सप्ताह भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। धन के आने की मात्रा बढ़ेगी। व्यापार ठीक चलेगा। आपकी माताजी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अगस्त कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। 8 और 9 अगस्त को आपको कार्यों को करने में परेशानी हो सकती है।  4 अगस्त को आपको अपने किसी शत्रु से प्रयास करने पर छुटकारा मिल सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं के बारे में आपको इस वर्ष सावधान रहना चाहिए। आपका आपके माता जी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 अगस्त कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी सभी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं।  

सिंह राशि

इस सप्ताह आपकी माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। धन लाभ की उम्मीद है। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपको अपनी एक संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में अगर आप प्रयास करेंगे तो सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 10 अगस्त लाभदायक है। 4 अगस्त को आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। 8 और 9 अगस्त को आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत गड़बड़ी हो सकती है। इस सप्ताह आपके पास धन आएगा। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अगस्त कार्यों को करने हेतु परिणामदायक हैं। इस सप्ताह आपके लिए 10 अगस्त कार्यों को करने हेतु अनुकूल नहीं है। 4 तारीख को आपका अपने भाइयों के साथ तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथीऔर पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी को थोड़ा सा मानसिक क्लेश हो सकता है। कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे, परंतु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 अगस्त कार्यों को करने हेतु लाभकारी हैं। इस सप्ताह आपको 4 अगस्त को धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी सी समस्या हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद मिलेगी। धन आने की मात्रा में कमी होगी। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 10 अगस्त कार्यों को करने हेतु परिणाममूलक है। 4 अगस्त को आपके स्वास्थ्य में मामूली खराबी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपका सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अगस्त कार्यों को करने हेतु उत्तम हैं। 4 अगस्त को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके माताजी, पिताजी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको  थोड़ी सी मानसिक परेशानी हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य तौर पर ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 अगस्त कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 5, 6 और 7 अगस्त को आपको सतर्क रहना चाहिए। 4 तारीख को आपको धन के मामले में सतर्क होकर काम करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन  शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रयास करने पर आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। 5, 6 और 7 तारीख को थोड़ा बहुत धन आ सकता है। इस सप्ताह भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10 अगस्त कार्यों को करने हेतु शुभ है। 8 और 9 अगस्त को आपको सावधान रहकर कार्यों का निपटारा करना चाहिए। 4 अगस्त को आपको अपने पिताजी के प्रति और कार्यालय के मामलों में सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। उनको केवल पेट में कुछ समस्या हो सकती है। कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्या संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अगस्त कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 10 अगस्त को आपको सतर्क होकर कार्यों को करना चाहिए। 4 अगस्त को आपको भाग्य के भरोसे कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Related Articles

Latest News