Tuesday, October 6, 2026
HomeबॉलीवुडKBC 18 के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हादसा, फिसलकर गिरे;...

KBC 18 के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हादसा, फिसलकर गिरे; घुटने में लगी चोट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए एपिसोड की शुरुआत इस बार अपने सामान्य अंदाज से कुछ अलग की। हर बार की तरह स्टेज के बीच खड़े होकर मोनोलॉग देने के बजाय बिग बी दर्शकों से बैठे-बैठे बातचीत करते नजर आए। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने खुलासा किया कि पिछले दिन शो की शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लग गई। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन खड़े होने में उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है।

अमिताभ की चोट की बात सुनकर स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी कुछ पल के लिए चिंतित नजर आए। हालांकि, उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं और चोट के बावजूद शो की शूटिंग जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि चैलेंजर्स को होस्ट करते समय वह खड़े रहेंगे, लेकिन शुरुआती मोनोलॉग के दौरान बैठना उनके लिए ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। इसके बाद दर्शकों ने बिग बी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्होंने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते हुए एपिसोड को आगे बढ़ाया।

इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन की सेहत के अलावा उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें भी चर्चा में रहीं। हाल ही में अपने ब्लॉग में उन्होंने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते, विचारों में अंतर और आपसी सम्मान को लेकर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने पिता-पुत्र के अलग नजरिए होने के बावजूद एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान को रिश्ते की अहम बुनियाद बताया। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Related Articles

Latest News